फतेहपुर में जहानाबाद थाना के कस्बे स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में की गई कई राउंड हर्ष फायरिंग से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हे कानपुर हैलेट रेफर किया गया है. इस बीच मौका देखकर फायरिंग वाला शख्स स्कार्पियो से भाग निकला बताया जा रहा फायरिंग करने वाला युवक हिस्ट्रीशीटर है.
मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना के कस्बे स्थित एक गेस्ट हाउस में कानपुर के घाटमपुर से बारात जहानाबाद आई थी. सभी लोग खा-पी नाच-गा रहे थे तभी अचानक गोली चलने की आवाज से पांडाल हड़कंप मच गया और अफरा तफरी में लोग उधर भागने लगे. इसका ही फायदा उठाकर उक्त हिस्ट्रीशीटर स्कार्पियो से भाग निकला.
एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और जल्द फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार किया जायेगा.
















Leave a Reply