ललितपुर में विशेष सचिव, ADM समेत के अफसरों पर मधुमक्खियों का हमला, 500 डंक मारे, CDO ने मिट्टी में मुंह छुपाया

Spread the love

ललितपुर में ADM पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. ADM को मधुमक्खियों ने करीब 500 डंक मारे. उन्हें गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है. ADM राजेश श्रीवास्तव के साथ सीडीओ कमलाकांत भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए. उनका ललितपुर में इलाज चल रहा है.

CDO कमलाकांत ने तो भागकर अपना मुंह मिट्टी में दबा लिया. हालांकि उनके शरीर पर कई जगह मधुमक्खियों ने डंक मारे हैं. वहीं, विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा हमला होते ही मौके से भाग गए. सभी अधिकारी रेशम विकास एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष सचिव सुनील वर्मा के साथ ललितपुर से 35 किलोमीटर दूर देवगढ़ गांव में पानी की व्यवस्था देखने गए थे. तभी इन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया.

यह एडीएम राजेश श्रीवास्तव हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ललितपुर के अस्पताल की इमरजेंसी में लोगों की भीड़ लगी है. कंबल ओढ़कर मौके पर पहुंचे गांववाले अफसरों की चीख-पुकार सुनकर गांववाले भागते हुए मौके पर पहुंचे. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए वो लोग कंबल ओढ़कर आए. तुरंत मामले की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गई. ADM राजेश श्रीवास्तव की हालत को देखते हुए एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में भर्ती ADM सहित अन्य लोगों का हाल-चाल जाना. इस हमले में एडीएम राजेश श्रीवास्तव, सीडीओ कमलाकांत पांडेय, नायाब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, लेखपाल सूर्यांश, लेखपाल शशांक और पुलिसकर्मी समेत करीब 7 लोग घायल हो गए. जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया.

हमला होते ही इधर-उधर भागने लगे लोग मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले के बाद सभी लोग उधर-इधर भागने लगे. कोई पेड़ के पीछे छिप गया तो कोई मुंह पर हाथ रखकर भागने लगा. ADM राजेश श्रीवास्तव को साथ आए गनर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उस पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. किसी तरह से ADM को मौके से हटाया गया लेकिन सीडीओ वहीं जमीन पर गिर गए. उन्होंने अपना मुंह मिट्टी में दबा लिया. करीब आधे घंटे तक वो वहीं पर पड़े रहे. बाद में ग्रामीण उन्हें बचाकर ले गए. जिलाधिकारी बोले- ADM को इलाज के लिए झांसी भेजा गया है.

पुलिसवाले भी हमले में घायल हो गए। उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

25 मई को विशेष सचिव अधिकारियों के साथ देवगढ़ एवं आस पास के क्षेत्र में निरीक्षण के लिए गए थे. ग्राम देवगढ़ में नोडल अधिकारी निरीक्षण के लिए कुछ ही दूरी पर निकले थे कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इसमें मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय और अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए. साथ ही 3 कर्मचारी सामान्य रूप से घायल हुए हैं. सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह भी मौके पर पहुंचे. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल लाया गया. मुख्य विकास अधिकारी और अन्य की स्थिति सामान्य हो गई है लेकिन ADM को बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. वहां उनका उपचार चल रहा है.

ललितपुर के देवगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. इसी को तलाशने के लिए रविवार को नोडल अधिकारी रेशम जायजा लेने ललितपुर पहुंचे. उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी (CDO) केके पांडे, अपर जिलाधिकारी (ADM) नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी बिरधा, अधिशासी अभियंता जल निगम अवनीश, सचिव शैलेंद्र भी थे. पहले सभी दशावतार मंदिर के भग्नावशेष गए। इसके बाद बौद्ध गुफा की ओर गए. जैसे ही अफसर बौद्ध गुफा के पास पहुंचे, अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. अफसर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कुछ तो वहीं जमीन पर लेट गए. कुछ लोगों ने किसी तरह से गाड़ियों में छिपकर जान बचाई.

नोडल अधिकारी रेशम, COD और ADM ज्यादा दौड़ नहीं पाए. इसके चलते उन पर मधुमक्खियां टूट पड़ीं. अर्दली और गनर उनको बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बचा नहीं पाए. मधुमक्खियों के हमले की जानकारी जैसे ही देवगढ़ मैनेजिंग दिगंबर जैन कमेटी को हुई, तो वे लोग तुरंत गांववालों के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने कंबल ओढ़ाकर अफसरों को बचाया. इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. जिला अस्पताल में घायल अफसरों का इलाज किया जा रहा है. घायलों में नोडल अधिकारी रेशम, मुख्य विकास अधिकारी , एडीएम नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम के साथ अर्दली और गनर शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *