कौशांबी में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है. कार सवार 5 लोग प्रयागराज से कानपुर जा रहे थे तभी टायर फटा और कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड चली गई. कार कई बार पलटते हुए डिवाइडर से टकरायी तभी सामने से आ रहा तेज रफ्तार डंपर कार पर चढ़ गया.
हादसा इतना भयानक था कि कार सिमट कर आधी रह गई. आगे की बॉडी और दरवाजे इधर-उधर बिखर गए. कार सवार 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. गाड़ी की बॉडी काटकर पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को निकालकर जिला अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने सभी शवों को मॉर्च्युरी भेजा. अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है. घटना गुरुवार शाम 5 बजे की कोखराज थाना क्षेत्र के ककोड़ा नेशनल हाईवे की है.

कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया. गाड़ी काट कर शवों को निकाला गया.
पुलिस को एक युवक के शव से उसका दस्तावेज मिला है वह फतेहपुर का रहने वाला था. पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. अन्य की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर करीब 2 किमी लंबा जाम लग गया. पुलिस ने कार को जेसीबी से हटवाकर हाईवे का ट्रैफिक खुलवाया। करीब 1 घंटे के बाद यातायात फिर शुरू हो सका.
हादसे में इनकी गई जान: कार चालक आदित्य कुमार (30) पुत्र राम राज निवासी- सुदामापुर, फतेहपुर. राज बहादुर (55) पुत्र स्व. वंश गोपाल निवासी – सेमरहा, फतेहपुर. रचना (35) पत्नी ननका लोधी निवासी – अभिराज का पुरवा, थाना खागा, फतेहपुर. ननका (38) अभिराज का पुरवा, खागा, फतेहपुर. रमा शंकर (26) निवासी- हन्नव, थाना असोथर, प्रयागराज.

पुलिस ने कार को जेसीबी से हटाकर हाईवे का ट्रैफिक खुलवाया.
सिराथू सीओ सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि ककोड़ा गांव के सामने कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर एक कार डंपर से टकरा गई जिससे कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति की पहचान फतेहपुर के रहने वाले आदित्य के रूप में हुई है. पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है.
















Leave a Reply