झांसी में बेतवा उफनायी, डंपर डूबा: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट

Spread the love

यूपी में मानसून मेहरबान है. लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं. झांसी में बेतवा नदी का अचानक जलस्तर बढ़ गया. इसमें घाट किनारे बालू लोड कर रहा डंपर डूब गया. चालक को जैसे ही डंपर डूबने की भनक लगी, वह पानी में कूद गया और तैरकर बाहर निकला. चंद मिनटों में डंपर

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बाद अमरोहा में गंगा नदी उफान पर है. इससे तिगरी गंगा घाट किनारे बनी पुरोहितों की झोपड़ियां डूब गईं. मौसम विभाग ने आज 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. मानसून ने UP के सभी 75 जिलों को कवर कर लिया है. 18 जून को ललितपुर और सोनभद्र के रास्ते मानसून ने उत्तर प्रदेश में एंट्री ली थी. पूरे प्रदेश को कवर करने में 7 दिन लगे. इस बार बारिश ने 54 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 1 जून से अब तक 66.9 मिमी औसत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 53.7 मिमी से 25 प्रतिशत ज्यादा है. आंकड़ों पर नजर डालें तो इतनी बारिश 1971 में हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *