गोरखपुर में सपा नेता माता प्रसाद के काफिले पर भीड़ का हमला: अंडे फेंके, गाड़ियों के शीशे तोड़े

Spread the love

सपा के प्रतिनिधिमंडल पर गोरखपुर में हमला हो गया. नॉर्मल चौकी के पास BJP कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधिमंडल के काफिले का रास्ता रोक लिया. इसका सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. इसी दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई. तभी भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और सपा नेताओं पर अंडे फेंके जो गाड़ियों पर गिरे आरोप है कि सपाइयों की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए.

सड़क पर हंगामा होने लगा, हालात बिगड़ते देख सपा नेता सड़क पर ही बैठ गए और धरना देने लगे. इससे करीब 30 मिनट तक स्थिति बेकाबू रही. इसके बाद पुलिस सुरक्षा में सपा नेताओं ने अपनी पदयात्रा पूरी की. इस बीच, अखिलेश यादव ने X पर लिखा- इस हमले की हम निंदा करते हैं. ये बड़ी साजिश है.

BJP कार्यकर्ताओं ने रास्ते में बुलडोजर खड़ा किया: इस पूरे मामले की शुरुआत बुधवार को तब हुई, जब माता प्रसाद पांडेय और लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल लखनऊ से गोरखपुर पहुंचा. सपा नेताओं को नॉर्मल चौकी से लेकर तिवारी हाता तक पदयात्रा करनी थी. रूट में घंटाघर, पांडेय हाता, नखास चौक, बख्शीपुर और अलीनगर बाजार शामिल थे. इस दौरान विरासत गलियारे में तोड़ी जा रही दुकानों से प्रभावित व्यापारियों से मुलाकात भी करनी थी.

जैसे ही सपा प्रतिनिधिमंडल नॉर्मल चौकी पर पहुंचा, वहां BJP कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे. उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की और सपा नेताओं के वाहनों पर अंडे फेंकने लगे. इससे दो गाड़ियों के शीशे टूट गए. थोड़ी देर में दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं के बीच माहौल गरम होने लगा. BJP कार्यकर्ताओं ने मौके पर बुलडोजर खड़ा कर पदयात्रा रोक दी. इससे झड़प के हालात बन गए. इसके बाद सपा नेताओं ने पुलिस बुला ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *