राजस्थान के उदयपुर में आगजनी व तोड़फोड़,10वीं के छात्र को चाकू मारे जाने से माहौल बिगड़ा

Spread the love

राजस्थान के उदयपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. जहां 10वीं क्लास के एक छात्र पर उसी के स्कूल के एक अन्य छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद अचानक शहर का माहौल बिगड़ गया और कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. उपद्रवियों ने कई कारों में आग लगाई हालत को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लगा दी है. यह घटना शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के भट्ठियानी चौहट्टा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई. 

मौके पर पहुंचकर जिला कलेक्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. बताया जा रहा है कि चाकूबाजी में घायल हुए छात्र की स्थित बेहद नाजुक है, उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टर की एक टीम घायल छात्र की मॉनीटरिंग में लगी है. घटना के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है.  

चाकूबाजी के बाद बिगड़ा माहौल

जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद समुदाय विशेष के छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू से वार करके घायल कर दिया. घायल बच्चे की खबर सामने आने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग इकट्ठे हुए हैं और हंगामा शुरू कर दिया. झगड़े की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग जुटे हुए हैं. कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी

एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई जांच कर रही है. शुरुआती जांच में दोनों के बीच पुरानी रंजिश होने की बात सामने आ रही है. अश्विनी बाजार में भी कुछ गाड़ियों में आग लगाई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *