सनातन धर्म में रविवार के दिन का बहुत महत्व है. इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा अर्चना करने का विधान है. ऐसे धार्मिक मत हैं सूर्य ग्रहों के राजा है और सूर्य की कृपा से ही कोई भी जातक अपने जीवन में यश और प्रसिद्धि प्राप्त करता है. सूर्य की कृपा से व्यक्ति राजनीति में अपना करियर बना सकता है और सूर्य की कृपा से ही व्यक्ति में लीडरशिप की क्षमता आती है. ऐसे में रविवार के दिन का महत्व अपने आप ही बढ़ जाता है. आइए जानें कि रविवार के दिन कौन से कान न करें और कौन से काम करें ताकि सूर्य देव की आराधना सफल हो सके और उनकी कृपा प्राप्त हो सके.
रविवार के दिन क्या करें, जानें रविवार के उपाय: रविवार के दिन सुबह स्नान करें और केसरिया, लाल या नारंगी रंग का साफ कपड़े धारण करें सूर्य देव को अर्घ्य दें. रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा अर्चना करें. रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करें और तांबे के लोटे से जल का अर्घ्य दें. सूर्य देव की आराधना अर्घ्य देने भर से सफल हो सकती है. रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर सुबह और शाम के समय दीपक जलाएं तो सूर्य देव को प्रसन्न करें. रविवार को चावल, दूध और गुड़ जैसी खाने वाली चीजों का गरीबों में दान करें. रविवार के दिन अगर चावल और गुड़ को मिलाकर नदी में प्रवाहित कर दें तो ऐसा करना अति शुभ होगा.
रविवार के दिन क्या न करें: रविवार के दिन नीले व काले रंग के कपड़े न पहनें. रविवार को मांस-मदिरा का सेवन न करें. इससे कुंडली में सूर्य और शनि दोनों की स्थिति खराब होती है. तांबे का संबंध सूर्य से है ऐसे में रविवार के दिन भूलकर भी तांबा न बेचें. सूर्य कमजोर हो सकता है. रविवार को भूलकर भी पश्चिम दिशा की ओर न यात्रा करें. यात्रा करना बहुत जरूरी है तो पान या घी का सेवन करके ही घर से निकले.
राहुकाल और अशुभ समय
राहुकाल- 05:32 PM से 07:11 PM तक. 13 जुलाई 2025 को
यम गण्ड – 12:32 PM से लेकर 2:12 PM तक. 13 जुलाई 2025 को
कुलिक – 3:52 PM से लेकर 5:32 PM तक. 13 जुलाई 2025 को
दुर्मुहूर्त – 05:25 PM से लेकर 06:18 PM तक. 13 जुलाई 2025 को
वर्ज्यम् – 10:52 AM से लेकर 12:28 PM तक.
13 जुलाई 2025 को शुभ मुहूर्त
प्रदोष काल-06:31 PM से लेकर 07:41 PM तक. 13 जुलाई 2025 को
अभिजीत मुहूर्त-12:06 PM से लेकर 12:59 PM तक. 13 जुलाई 2025 को
अमृत का मुहूर्त-08:25 PM से लेकर 10:00 PM तक. 13 जुलाई 2025 को
ब्रह्म मुहूर्त-04:17 AM से लेकर 05:05 AM तक. 13 जुलाई 2025 को
विजय मुहूर्त-02:10 AM से लेकर 03:03 AM तक. 13 जुलाई 2025 को
गोधूलि मुहूर्त 12:01:02 से लेकर 13:37:51 तक 13 जुलाई 2025 को
निशिता काल-11:17 PM से लेकर 12:09 AM, 14जुलाई तक.
















Leave a Reply