मंगल-बुध ग्रह काटेंगे बवाल: इन 5 राशि वालों को हर दिन होगा भारी नुकसान, जानें शुभ-अशुभ काल

Spread the love

ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि और विवाह के कारक ग्रह मंगल जुलाई के अंत में गोचर कर रहे हैं. मंगल का यह गोचर 2 दुश्‍मन ग्रहों की युति कराएगा, जो 5 राशि वालों के लिए अशुभ साबित हो सकती है. 

28 जुलाई को मंगल गोचर होने वाला है. मंगल ग्रह 28 जुलाई को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे. इससे मंगल बुध की युति बनेगी. ज्‍योतिष के अनुसार मंगल और बुध दुश्‍मन ग्रह हैं. इनकी युति 5 राशि वालों के करियर, सेहत से लेकर आर्थिक स्थिति तक को काफी नुकसान पहुंचा सकती है. जानिए ये 5 राशियां कौनसी हैं. 

मिथुन राशि: मंगल का गोचर मिथुन राशि वालों को आर्थिक हानि दे सकता है. खर्च बढ़ेंगे और आप बेफालतू की चीजों पर पैसा पानी की तरह बहा देंगे. घर में मनमुटाव हो सकता है. 

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के खर्च, आय से ज्‍यादा रहेंगे. आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है. खानपान का ख्‍याल रखें. तनाव रहेगा. प्रतियोगी कड़ी टक्‍कर देंगे. 

धनु राशि: धनु राशि वालों को मंगल-बुध की युति करियर में चुनौतियां दे सकती है. बेहतर फोकस्‍ड रहकर काम करें. ऑफिस पॉलिटिक्‍स से दूर रहें. मेहनत का फल कम मिल सकता है. 

मकर राशि: मकर राशि वालों को इस समय यात्राएं टाल देनी चाहिए. सतर्कता से काम करें. चोट लग सकती है. धैर्य बनाकर रखेंगे तो यह समय आसानी से कट जाएगा. 

मीन राशि: मीन राशि वाले जो व्‍यापारी जातक पार्टनरशिप में काम करते हैं, उन्‍हें नुकसान हो सकता है या साझेदारी खत्‍म हो सकती है. मैरिड लाइफ में भी समस्‍या हो सकती है. बेहतर है इस समय धैर्य और समझदारी से काम लें. 

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 4 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक.

अमृत काल- सुबह में 5 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक.
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक. 
निशिथ काल- रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक.
गोधूलि- 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक.

राहुकाल और अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक. 
यम गण्ड – सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक.
गुलिक – सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक.
दुर्मुहूर्त – 08:33 AM से लेकर 09:26 AM, 11:28 PM – 12:11 AM तक.
वर्ज्यम् – दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *