मुरादाबाद में BJP विधायक ने CCTV ढकवाकर अधिकारी को पीटा: दफ्तर में घुसे, कुर्सियां फेंकीं; कांच तोड़े

Spread the love

मुरादाबाद में भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्ता और उनके समर्थकों पर मंडी सचिव संजीव कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ.

मंडी सचिव ने बताया- शहर विधायक ने सोमवार को फोन करके मुझे गालियां दीं. फिर अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में आ धमके और CCTV कपड़े से ढकवाकर मुझसे हाथापाई शुरू कर दी।. कुछ CCTV तोड़ भी दिए. कुर्सियां फेंक दी और कांच तोड़ दिया.

मामला DM अनुज सिंह तक भी पहुंचा. DM ने इस मामले में कहा- मंडी समिति के सचिव और कर्मचारी मेरे सामने पेश हुए थे. उन्होंने कुछ लोगों द्वारा हाथापाई करने की शिकायत की है. मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है.

घटना के तुरंत बाद डीएम-एसएसपी ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी को मौके पर भेजा.

सचिव बोले- विधायक ने पहले फोन पर गालियां दीं, फिर ऑफिस में पीटा मंडी सचिव संजीव कुमार ने बताया- सोमवार सुबह कुछ लोग मंडी समिति में अवैध कब्जा करके फड़ बना रहे थे। मैंने इस बात का विरोध किया। इस पर वो भड़क गए और फोन मिलाकर शहर विधायक रितेश गुप्ता से बात कराई। मैंने विधायक से कहा, यदि सत्ताधारी दल के लोग ही इस प्रकार अवैध कब्जा करेंगे, तो बाकी लोग तो और भी कब्जे करेंगे। शासन से जल्द पक्की दुकानों का निर्माण मंडी समिति में कराया जा रहा है। दुकान बनते ही सभी को आवंटित कर दी जाएंगी।

प्रभारी मंडी सचिव संजीव कुमार ने कहा- विधायक ने पहले फोन पर गाली गलौज की. फिर कार्यालय में आकर मारपीट की. इस पर विधायक भड़क गए और फोन पर ही गालियां देने लगे. उन्होंने मुझसे कहा- अभी आधे घंटे में आकर तुझे सबक सिखाता हूं. इसके बाद विधायक मेरे कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ आए और आते ही हाथापाई शुरू कर दी. मेरे कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। कुर्सियां फेंक दी और कांच तोड़ दिया. घटना के बाद मंडी समिति का पूरा स्टाफ विधायक के खिलाफ शिकायत लेकर मझोला थाने पहुंचा.

पहले भी मंडी में धरना देकर बैठ चुके हैं विधायक: मुरादाबाद मंडी समिति में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हैं. लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे करके वहां आढ़तें बना ली हैं. कुछ ने तो पक्के निर्माण भी कर लिए हैं. जबकि कुछ टीनशेड से अस्थाई निर्माण करके यहां अपनी आढ़त चला रहे हैं. करीब तीन महीने पहले डीएम के आदेश पर मंडी समिति से अतिक्रमण और अवैध कब्जे तोड़ने का अभियान चला था. तब पता चला कि बड़े पैमाने पर भाजपा से जुड़े लोगों ने भी यहां अवैध कब्जे कर रखे थे. यहां जब बुलडोजर चला तो नगर विधायक रितेश गुप्ता उसे रुकवाने पहुंचे. प्रशासन के नहीं मानने पर वह मंडी परिसर में ही धरना देकर बैठ गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *