कानपुर के बिठूर में छात्र का शव फंदे से लटका मिला, नशीली चीजें और सुसाइड नोट बरामद

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के होरा बांगर नई बस्ती में मंगलवार सुबह एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जीतू यादव (25) का शव हॉल में फंदे से लटकते मिला है. सुबह जब दोस्तों का फोन नहीं रिसीव हुआ, तब दोस्तो के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई.

आर्मी से रिटायर्ड पिता जयवीर सिंह और बड़े भाई पुष्पेंद्र सिंह ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की. बिठूर पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक नशे की चीजे बरामद की है. साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. बिठूर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *