कानपुर में पत्नी का मर्डर कर पति फरार, 3 महीने पहले शोएब उर्फ सौरभ ने की थी दीपिका से लव मैरिज

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
UP के कानपुर में रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. जहां एक फ्लैट में 29 वर्षीय दीपिका सैनी का शव बरामद हुआ है.आरोप है कि दीपिका के पति शोएब खान उर्फ सौरभ ने घरेलू विवाद के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. शादी के महज 90 दिनों के भीतर हुए इस कत्ल ने प्रेम विवाह के दावों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

मिली जानकारी और पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दीपिका और शोएब ने अक्टूबर 2025 में प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों रामगंगा एन्क्लेव के फ्लैट में रहने लगे थे. उनके साथ दीपिका का 4 साल का बेटा भी रहता था. परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे.

बताया जा रहा हैं कि सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर शोएब और दीपिका के बीच तीखी बहस हुई. विवाद इतना बढ़ा कि शोएब ने आपा खो दिया और वारदात को अंजाम दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद शोएब ने भागने से पहले खुद दीपिका के परिजनों को फोन किया और उन्हें फ्लैट पर बुलाया.

पुलिस की जांच में जानें ? घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी की टीम मौके पर पहुंची. डीसीपी ने बताया कि झगड़े के बाद शाम को जब शोएब घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे उसने बहुत ही दबाव के साथ खोला जिसके बाद उसे अंदर दीपिका का शव दिखा.

फरार आरोपी की तलाश में टीम: इस घटना के बाद मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. शोएब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *