धुरंधर 2 के 1:12 सेकंड के टीजर ने चंद मिनटों में ही मचाया कोहराम, पलभर में मिले लाखों व्यूज!

Spread the love

रणवीर सिंह की स्पाई फिल्म ‘धुरंधर 2’ के टीजर रिलीज होने से कुछ देर पहले ही मेकर्स ने फिल्म का रिवेंज पोस्टर रिवील किया था, जिसमें रणवीर सिंह का किरदार ‘हम्जा’ खून से लथपथ नजर आ रहा था. इस पोस्टर को देखते ही लोगों के होश उड़ गए थे. वहीं अब मंगलवार 3 फरवरी, 2026 को 12 बजकर 13 मिनट पर फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर में रणवीर सिंह रिवेंज मोड में नजर आ रहे हैं, तो वहीं इस टीजर में हम्जा की पाकिस्तान जर्नी शुरु होने से पहले की कहानी पर फोकस किया है गया है. इस टीजर में रणवीर सिंह रिवेंड मोड में नजर आ रहे हैं.

धुरंधर 2 के टीजर के बारे में‘: धुरंधर 2’ का टीजर 12 बजकर 13 मिनट पर रिलीज हो चुका है. इस टीजर में रणवीर सिंह पहले से ज्यादा खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं. लंबे बाल, हाथों में बंदूक और नया स्टाइल… ये सब बयां कर रहे हैं कि दूसरा पार्ट और भी ज्यादा थ्रिलिंग होने वाला है. वहीं फिल्म के दूसरे भाग में रणवीर सिंह के किरदार ‘हम्जा’ की बैक स्टोरी पर ज्यादा फोकस किया गया है. इस 1:12 मिनट के टीजर को जियो स्टूडियो पर रिलीज किया गया था. वहीं टीजर के रिलीज होते ही सिर्फ 27 मिनट में 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. इस नंबर फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को साफ-साफ दर्शाते हैं. वहीं टीजर से कुछ से पहले ही फिल्म की पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें अक्षय खन्ना को भी टैग किया गया है. अक्षय खन्ना का नाम देखने के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि इसमें ‘रहमान डकैत’ की वापसी हो सकती है. 

‘धुरंधर 2’ के सेट से लीक हुईं तस्वीरें: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जो कि नॉर्थ के साथ ही साउथ ऑडियंस के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है. वहीं ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है, जिसकी शूटिंग अभी भी चल रही है. वहीं आज सुबह सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि फोटो में खड़ा शख्स ही ‘बड़े साहब’ का किरदार निभाने वाला है. इस वायरल तस्वीर में सलमान खान, मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी चौधरी (संजय दत्त) के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि इस दावे के पीछे की सच्चाई अभी सामने नहीं आई है.  

धुरंधर 2’ रिलीज का बेसब्री से इंतजार:  ‘धुरंधर 2’ के पहले भाग यानी ‘धुरंधर’ को 4 दिसंबर को रिलीज किया गया था, जिसके बाद से इस फिल्म के तूफान ने थमने का नाम ही नहीं लिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड को बनाते हुए पुराने आंकड़ों को चकनाचूर कर सिनेमाघरों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. ऐसे में अब आदित्या धर का ये दावा है कि ‘धुरंधर 2’ अब तक के सारे रिकॉर्ड को ब्रेक कर देगी और हिंदी सिनेमा में नया इतिहास रचेगा. ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. वहीं फिल्म के दूसरे भाग में …..रणवीर सिंह के ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *