धमाके से दहला अमेरिका, न्यूयॉर्क सिटी में अफरातफरी; अटकलों का दौर दारी

Spread the love

अलास्का में पुतिन और ट्रंप की मुलाकात (Trump Putin Alaska meet) से पहले अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर बड़े धमाके से दहल उठा. भीषण ब्लास्ट के बाद मैनहट्टन में काला धुआं देखा गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विस्फोट के बाद का नजारा दिखाई दे रहा है, जहां आसमान में धुएं का घना गुबार उठता दिख रहा है. धमाके का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर सैकड़ों दमकलकर्मी और राहतकर्मी मौजूद हैं.

धमाके की वजह साफ नहीं: शुक्रवार सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग 10 बजे, मैनहट्टन में 305 ईस्ट 95वीं स्ट्रीट के पास हुआ. ये जगह सेंट्रल पार्क से ज़्यादा दूर नहीं है. धमाके के बाद भीषण आग लग गई. विस्फोट का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. एबीसी 7 की रिपोर्ट के मुताबिक बेसमेंट में किसी गड़बड़ की आशंका जताई जा रही है.

न्यूयॉर्क शहर के अग्निशमन विभाग ने पुष्टि की है करते हुए कहा कि धमाके के बाद मौके पर टीम मौजूद है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘FDNY के सदस्य इस समय मैनहट्टन में 305 ईस्ट 95वीं स्ट्रीट पर लगी 3-अलार्म फायर पर काम कर रहे हैं’.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने मौका ए वारदात से वीडियो बनाया और कुछ ही देर बाद उसे पोस्ट किया. यूजर्स ने एक वीडियो क्लिप के साथ लिखा- ‘E-95वीं स्ट्रीट पर अभी-अभी कुछ विस्फोट हुआ और फिर यह काला धुआं निकला. ऐसा लग रहा है कि स्थिति और खराब हो रही है, लेकिन शायद हवा की वजह से ऐसा हो रहा है’.

धमाके की जांच जारी: जहां धमाका हुआ वो क्यू ट्रेन 96वीं स्ट्रीट स्टेशन के ठीक बीच ब्लॉक में है. जिमी नाम के एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ हां, आग और धुआं शुरू होने से ठीक पहले एक ज़ोरदार धमाका हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *