कन्नौज में बाइक सवार 4 दोस्तों को THAR ने रौंदा, 3 की मौके पर मौत; सड़क पर बिखरीं लाशें

Spread the love

UP के कन्नौज में सोमवार देर रात तेज रफ्तार थार ने 4 दोस्तों को रौंद दिया. 3 की मौके पर मौत हो गई. एक ही हालत गंभीर है. चारों एक ही बाइक से जा रहे थे. बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार की स्पीड 100-120 रही होगी. उसने सामने से बाइक में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि चारों युवक 15-20 मीटर दूर उछलकर गिरे. सड़क पर लाशें बिखर गईं. बाइक चकनाचूर हो गई.

टक्कर के बाद भी थार चालक रुका नहीं, बल्कि रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. एक घायल युवक को कानपुर रेफर किया गया है.

हादसा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ. मृतकों में मनीष कुमार (28), वेद प्रकाश (40) और विजय (35) शामिल हैं. घायल की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.

थार चालक ने रॉन्ग साइड से मारी टक्कर: ग्रामीणों ने बताया- अगौस गांव के रहने वाले चारों काफी अच्छे दोस्त थे. अक्सर साथ ही दिखते थे और एक ही बाइक पर सफर करते थे. सोमवार रात रात करीब 11:20 बजे चारों अपने घर से इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहा जा रहे थे.

उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक कचाटीपुर गांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पास पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर भाग गया.

राहगीरों ने सड़क पर चारों को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी. आसपास के लोगों को बुलाकर लाए. उन्होंने चारों को उठाकर सड़क के किनारे किया. इस बीच पुलिस एंबुलेंस के साथ पहुंची. चारों को मेडिकल कॉजेल पहुंचाया.

डॉक्टर्स ने 3 को मृत घोषित कर दिया. एक की हालत ज्यादा खराब देखकर उसे हायर सेंटर कानपुर रेफर कर दिया. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस CCTV के जरिए थार की तलाश में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *