आसमान में आग का गोला बना विमान, अटकी 281 जानें; फिर घंटेभर बाद…

Spread the love

शनिवार रात जर्मन बजट एयरलाइन कॉनडोर का एक विमान बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया. यह विमान ग्रीस के कोर्फू से जर्मनी के डसेलडॉर्फ जा रहा था, जिसमें 273 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे. लेकिन बोइंग 757-300 के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान के राइट साइड वाले इंजन में आग लग गई. स्थिति गंभीर होने पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की योजना बनाई और विमान को करीब एक घंटे बाद इटली के ब्रिंडिसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई.

विमान का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खासकर 18 सेकंड की एक क्लिप में देखा जा सकता है कि विमान के राइट साइड से चिंगारियां निकल रही हैं, जो बिल्कुल ऐसे लग रही थीं जैसे कोई लाइटर बार-बार जलाने की कोशिश कर रहा हो. यह खतरनाक नजारा करीब 15 सेकंड तक चलता रहा.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पायलट ने खराब इंजन को बंद कर दिया था और कोर्फू लौटने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद फिर दूसरे इंजन को चालू रखते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आखिरकार विमान ब्रिंडिसि में सुरक्षित उतारा गया.

कोंडोर ने मुसाफिरों से माफी मांगी

वहीं, कोंडोर ने मुसाफिरों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी, जिन्हें शहर में होटलों की कमी की वजह से हवाई अड्डे पर रात बितानी पड़ी. उन्हें अगले दिन डसेलडोर्फ के लिए रवाना किया गया. बोइंग 757 दुनिया के सबसे पुराने यात्री विमान मॉडलों में से एक है. इस विमान को ‘अटारी फेरारी’ उपनाम दिया गया है. और यह अब एक्टिव सर्विस के अपने पांचवें दशक में है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *