बुलंदशहर के डिबाई में भाजपा MLA की भतीजी की हेलीकॉप्टर से विदाई, देखने को सैकड़ों उमड़े

Spread the love

अनिल कुमार मीणा, बुलंदशहर।
UP में बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर डिबाई भाजपा विधायक की भतीजी की हेलीकॉप्टर से विदाई देखने के लिए सैकड़ों लोग उम्र पड़े,यह नजारा किसी फिल्मी सेट की तरह लग रहा था हेलीपैड के चारों ओर बैरिकेडिंग कर भीड़ को काबू किया गया था.

कैमरामैन फोटो लेने के लिए दूल्हा और दुल्हन के पास जा रहे थे, बड़ी गाड़ियां स्कूल के ग्राउंड पर खड़ी थी. फोटो सेशन के बाद भाजपा विधायक और घर वालों ने बेटी को हेलीकॉप्टर में बैठकर विदा कर दिया इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे. पुलिस फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम मौके पर तैनात थी.

वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसी विदाई केवल फिल्मों में ही देखी थी। भाजपा विधायक की भतीजी की शादी नोएडा के उद्योगपति के यहां हुई है विदाई के समय दुल्हन भावुक होकर बोली कि यह पल उसके लिए हमेशा यादगार रहेगी यह पूरा मामला अनूपशहर थाना क्षेत्र का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *