मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी अमजद एनकाउंटर में ढेर, दरोगा-सिपाही घायल

Spread the love

UP के मुजफ्फरनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी अमजद हरसौली को मार गिराया है. इस मुठभेड़ में दरोगा संदीप व सिपाही इस्फाक घायल हो गए हैं.  ये मुठभेड़ बुढ़ाना थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई.  पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और एक लूटी हुई मोटरसाइकिल बरामद की है. 

SP देहात आदित्य बंसल की गाड़ी में  गोली लगी पुलिस के एक्शन के दौरान बदमाश की तरफ से SP देहात आदित्य बंसल की गाड़ी में  गोली लग गई .बदमाश के पास से बाइक और 1 कार्बाइन व पिस्टल मिली है. ,

कई राज्यों में केस दर्ज बदमाश अमजद (40 वर्ष) हरसोली, थाना शाहपुर का निवासी था. बदमाश पर यूपी, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड में केस दर्ज हैं. बदमाश पर लूट व हत्या डकैती के 40 मुकदमे दर्ज हैं. 

मुठभेड़ में दरोगा संदीप चौधरी और सिपाही अशफाक के हाथ में गोली लगी. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस टीम ने बदमाश को कई बार सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश अमजद घायल हो गया. उसे इलाज के लिए बुढ़ाना सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बारे में मौके पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुढ़ाना थाना के अंतर्गत एक रूरल एरिया में जहां पर जंगलात है यहां पर एक मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग में हमारे पुलिस के दो अधिकारी जो कि सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल हैं उनको चोट लगी थी. इस पूरी टीम में एस पी आर ए के नेतृत्व में और सीओ बुढ़ाना के नेतृत्व में पूरी टीम काम कर रही थी. 

बदमाश अमज़द और पड़ी कार्बाइन है, जिससे फायरिंग कर रहा था. करीब 20-25 मिनट तक मुठभेड़ चली.

इसमें एस एच ओ बुढ़ाना और एस एच ओ शाहपुर एस एच ओ तितावी तथा उनकी पूरी टीम इसमें लगी हुई थी.   एस पी आर ए साहब की गाड़ी पर भी बुलेट के निशान हैं, शीशे वगैरा टूट गए हैं. गाड़ी के साथ ही साथ बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोलियां लगी हुई हैं. इसके पास से कार्बाइन 9mm की बरामद की गई है. पिस्टल बरामद की गई है एक स्प्लेंडर की गई है लुटे हुए जो डॉक्यूमेंट है वह बरामद किए गए हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *