फतेहपुर में सड़क हादसों में किसान सहित 3 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
यूपी के फतेहपुर जिले के तीन अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में किसान सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पहला मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के निवासी राजीव सिंह उर्फ राजू सिंह कछवाह 60, पुत्र रंजीत सिंह, निवासी पूरेदान, गुरुवार सुबह घर से बाइक द्वारा खेतों की देखरेख करने निकले थे. इसी दौरान अमौली से जोनिहा की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि जीवित होने की आशंका में परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है.

दूसरा मामला जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र का है जहां रक्षपालपुर व भदौहा के बीच तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में 21 वर्षीय सौरभ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए नजदीकी हालत में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है.।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक सौरभ कुमार पुत्र स्व. राम आसरे निवासी सौदपुर पचमई थाना खखरेरू का रहने वाला था. वहीं घायल युवक अतुल का प्रयागराज में उपचार जारी है.परिजनों के मुताबिक सौरभ शादी समारोह में फोटोग्राफी का काम करके बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा डंपर चालक की तलाश की जारी है.

तीसरा मामला जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाई वे स्थित शुक्ला होटल के समीप की है जहां बाइक सवार युवक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

आपको बता दें कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के शुक्ला होटल के समीप अजय पुत्र विनोद उम्र 26 वर्ष निवासी हिम्मतपुर थाना बकेवर व जनार्दन पटेल पुत्र संकटा प्रसाद उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना बकेवर अपनी बाइक से फतेहपुर जा रहे थे तभी शुक्ला होटल के समीप प्रयागराज कानपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक सवार अजय कोरी उम्र 26 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और बाइक सवार जनार्दन पटेल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए ,जहां आसपास के राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया और जनार्दन पटेल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *