नशेबाज़ कपूत ने किया मां पर जानलेवा हमला, कानपुर में इलाज दौरान मौत

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम बरमतपुर में दो दिन पूर्व नशेबाज़ कपूत ने मां को राड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गयी.

जानकारी के अनुसार बरमतपुर गांव निवासी रामचन्द्र की पत्नी माया देवी 43 वर्ष का पुत्र अरविन्द कुमार ने 9 तारीख को नशे मे धुत होकर अपनी मां को मोटर साइकिल के सांकर वाले पाईप से ताबड़तोड़ में कई वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया. जिनकी इलाज़ के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गयी.

उधर परिजन व पडोसी शव लेकर गांव वापस आये और पुलिस को सूचना दे दी जिस पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया. पोस्ट मार्टम हाउस में पडोसी देवर शिव भजन ने बताया कि अरविन्द कुमार नशे का आदी था और 9 तारीख को किसी बात को लेकर मां से नाराज हो गया और मोटर साइकिल के सांकर वाले पाईप से उसके ऊपर कई वार कर दिया जिससे उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *