प्रतापगढ़ में चलती कार पर गिरी पेट्रोल पंप की होर्डिंग, सपा नेता की दर्दनाक मौत

Spread the love

UP के प्रतापगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पेट्रोल पंप की होर्डिंग कार के ऊपर जा गिरी. जब ये हादसा हुआ, उस वक्त कार में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता लाल बहादुर यादव सवार थे. जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई है. उनकी मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है.

समाजवादी पार्टी के नेता की दर्दनाक मौत: बताया जा रहा है कि क्रेटा कार से शहर जा रहे ठेकेदार व सपा नेता लालबहादुर यादव (48) की गाड़ी पर रविवार दोपहर अचानक एक अनियंत्रित हाईमास्ट पोल गिर गया. पेट्रोल पंप के सामने पोल खड़ा करते समय हुए इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो सामने आया है. अब प्रशासन सुरक्षा और लापरवाही की जांच कर रहा है.

पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी: सपा नेता लाल बहादुर यादव नगर पंचायत अंतू के बाबूगंज कस्बा के रहने वाले थे. वह रविवार दोपहर करीब 11:45 बजे बाबूगंज बाजार में पहुंचे थे. वह कार में बैठे थे. इसी दौरान अचानक पेट्रोल पंप की होर्डिंग उनकी कार पर गिर गई. इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. लोगों ने मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी से तत्काल बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल: इस हादसे की जानकारी होने के बाद सपा नेता लाल बहादुर यादव के परिवार के लोग बिलखते हुए वहां पहुंचे. उनका रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे इलाके में मातम पसरा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *