अचानक ठप हो गईं X (Twitter) की सेवाएं! लाखों यूजर्स नहीं कर पा रहे इस्तेमाल

Spread the love

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) इस समय भारत समेत कई देशों में डाउन है और लाखों यूजर्स को टाइमलाइन लोड होने में दिक्कत आ रही है. Downdetector पर शिकायतों में बढ़त देखने को मिली है. 

लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) इस समय कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया है। दुनिया भर से लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनकी टाइमलाइन लोड नहीं हो रही, पोस्ट दिखाई नहीं दे रहे और ऐप बार-बार एरर मेसेज दिखा रहा है. अचानक आई इस तकनीकी खराबी ने लाखों भारतीय यूजर्स को भी प्रभावित किया है। भारत में भी कई लोगों को ‘Something went wrong’, ‘Reload’ या ‘Try again later’ जैसे मेसेज दिखाई दे रहे हैं. साथ ही टाइमलाइन लोड नहीं हो रही। मौजूदा ट्रेंड्स पर क्लिक करने पर भी पोस्ट नहीं दिखाई दे रहे. कुछ यूजर्स तो लॉग-इन तक नहीं कर पा रहे, जबकि कई लोगों की फीड खाली दिख रही है। दिक्कत सिर्फ मोबाइल ऐप तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि वेब वर्जन पर भी यही परेशानी सामने आ रही है.

कई यूजर्स ने रिपोर्ट कीं शिकायतें: रियल-टाइम आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector पर अचानक शिकायतों की संख्या में बढ़त दर्ज की गई है. हजारों यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि यह प्लेटफॉर्म काम नहीं कर रहा। ग्राफ में आई तेज बढ़त इस बात का संकेत देती है कि यह लोकल नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर तकनीकी दिक्कत हो सकती है.

बता दें, भारत, अमेरिका और यूरोप सहित कई देशों से एक जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि डायरेक्ट मेसेज काम नहीं कर रहे, जबकि कई लोग नई पोस्ट पब्लिश नहीं कर पा रहे. इस दौरान अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ठीक से काम कर रहे हैं और यूजर्स उनपर X के डाउन होने के बारे में पोस्ट कर रहे हैं.

जल्द सामान्य हो सकती हैं सेवाएं: फिलहाल कंपनी की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह साफ नहीं है कि समस्या सर्वर से जुड़ी है, नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर से या किसी तकनीकी अपडेट के चलते सामने आई है. हालांकि पहले भी प्लेटफॉर्म को इसी तरह की अस्थाई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. संभव है कि कुछ देर में इस दिक्कत को फिक्स किया जाए और सेवाएं सामान्य रूप से काम करने लगें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *