UP के औरैया में बुधवार देर रात को बड़ा हादसा हुआ है. अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव तुरुकपुर के पास रूरा–सैफई मार्ग किनारे बीती रात डस्टर कार (यूपी 75 एस 9741) निचली गंग नहर में गिर गई. सुबह राहगीरों ने नहर में कार के टायर देखे तो पुलिस को इसकी सूचना दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. सूचना के बाद थाना प्रभारी पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे.
कार में सवार तीन लोगों की मौत: ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया. कार सवार दो पुरुष और एक महिला को सीएचसी अछल्दा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. कार नंबर के आधार पर एक मृतक की पहचान राजीव कुमार निवासी इटावा के रूप में हुई है. सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कराई. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

कैसे हुआ हादसा? बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी. कार का अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण कार पटरी को तोड़ती हुई सीधे गहरे पानी में जा गिरी.
बचाव कार्य: स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक कार में फंसे तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी.
शिनाख्त: पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटी है. एक की पहचान हो गई है जो इटावा का रहने वाला है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस जांच में जुटी है.
















Leave a Reply