पुनीत शुक्ला, कानपुर।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के साथ ही गड़बड़ियां भी सामने आने लगी हैं. 18 फरवरी से शुरु हुई के पहले दिन गुरु नानक गल्र्स इंटर कालेज में दूसरी पाली की परीक्षा में आर्ट साइड की छात्राओं को साइंस व साइंस साइड की छात्राओं को आर्ट साइड का हिंदी पेपर बांट दिया.
छात्राएं पेपर देने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करने के बाद घर चली गई. घर जाने के बाद जब प्रश्वपत्र की जांच की गई तो गड़बड़ी सामने आई. इसके बाद छात्राओं व परिजनों ने स्कूल जाकर हंगामा किया. मामले की शिकायत स्कूल व डीआईओएस से की गई है.
फिलहाल डीआईओएस ने बोर्ड को मामले की जानकारी दे दी है. यह गड़बड़ी दोनों वर्ग की चार-चार छात्राओं के साथ हुई है.
स्कूल में हंगामा करते परिजन व छात्राएं.
परिजनों के किया हंगामा: गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज सुंदर नगर में बुधवार को दूसरी पाली में 12वीं में हिंदी विषय का पेपर था. प्रश्नपत्र बांटने के समय आर्ट साइड की छात्राओं को सामान्य हिंदी व साइंस साइड की छात्राओं को हिंदी का पेपर बांट दिया गया.
जबकि आर्ट वालों को हिंदी व साइंस वालों को सामान्य हिंदी का पेपर मिलना चाहिए. पेपर देने के बाद घर पहुंची छात्राओं ने जब परिजनों को प्रश्नपत्र दिखाया तो गलत प्रश्नपत्र मिलने की बात पता चली. गुरुवार को परिजनों संग स्कूल पहुंचकर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया.
इस दौरान स्कूल में शिक्षकों से परिजनों की जमकर बहस भी हुई. हंगामा करते हुए परिजन व छात्राएं स्कूल में ही धरने पर बैठ गए.
गड़बड़ी की होगी जांच: मामले में डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने बताया कि प्रश्नपत्र बांटने में गड़बड़ी हुई है. मामले की जानकारी बोर्ड में अधिकारियों को दे दी गई. नियमानुसार उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। प्रश्नपत्र कैसे गलत बांटा गया है, इसकी जांच की जा रही है.
















Leave a Reply