कानपुर में 40 साल से फरार ‘पागल बाबा’ बरेली में पकड़ा गया, 1984 में की थी लूट-हत्या की कोशिश

Spread the love

कानपुर में पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास के मामले में 40 साल से फरार वारंटी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, आरोपी राम प्रकाश पागलदास बाबा बनकर एक आश्रम में रह रहा था. प्रयागराज हाईकोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के बाद पुलिस की तीन टीमों ने 23 दिन रेकी के बाद उसे पकड़ा है.

फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि साल 1984 में फजलगंज थानाक्षेत्र में रहने वाले अशोक सोनी ने 40 हजार लूटने और हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया था. मामले में पुलिस ने काकादेव नई बस्ती में रहने वाले राम प्रकाश को जेल भेजा था. वह मूल रूप से कन्नौज के गुरसहायगंज के नौसेरा गांव का रहने वाला था. वह न्यायालय से जमानत पर था. इसके बाद से वह हाजिर नहीं हो रहा था. प्रयागराज हाईकोर्ट ने क्रिमिनल अपील संख्या 984/1986 पर वारंट जारी किया. इसक पुलिस की तीन टीमों ने तलाश शुरू की. टीम ने आरोपित को बरेली के गजनेरा गांव स्थित बरी बाबा के आश्रम से गिरफ्तार किया.

फेसबुक अकाउंट से आरोपित तक पहुंची पुलिस: पुलिस ने बताया कि टीम आरोपी के कन्नौज स्थित गांव पहुंची. पूछताछ में पता चला कि वह साधु बन गया है. शाहजहांपुर या बरेली में किसी आश्रम में रहता है. इस बीच आरोपित के आश्रम का एक फेसबुक अकाउंट मिला. इस पर आश्रम का पता और फोटो लगा था. इसी आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *