कानपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री लालपुर गांव में सरसों और आलू की फसल की बुआई के लिए खेत तैयार कर रहे किसान अनिल साहू उर्फ नन्हकऊ (53 ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गए. हादसे में उनका दाहिना पैर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया.
परिजनों के अनुसार, अनिल बुधवार सुबह ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाकर खेत की जुताई कराने गए थे. इसी दौरान वह अचानक चालू रोटावेटर की चपेट में आ गए. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया गया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. सूचना पर लालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई.
















Leave a Reply