कानपुर में चमनगंज की घनी आबादी वाले इलाके की दुकान में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में शुुक्रवार को दो अलग-अलग जगह आग लगने की घटनाएं हुईं. चमनगंज क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में लग गई. धुआं उठता देख लोगों ने दमकल कर्मियों और पुलिस को सूचना दी. दमकल कर्मियों ने 20 लोगों का रेस्क्यू किया. वहीं आसपास के आठ मकानों को खाली कराया.

वहीं दूसरी घटना गोविंद नगर के दादानगर में हुई. यहां 178-B हाईराइज प्रीमियम व चंद्रा माइक्रोप्लास्ट फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

दमकल कर्मियों ने घरों को खाली कराया. इसके बाद आग पर काबू पा लिया.

3 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई: थाना चमनगंज क्षेत्र की है. तड़के 3 बजे मिनी कंट्रोल को सूचना मिली कि एक परचून दुकान में आग लग गई है. ये परचून की दुकान चार मंजिला इमारत में थी. इस बिल्डिंग में 15 परिवार रहते हैं। जब आग लगी तो लोग घरों में सोए हुए थे.

मिनी कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर कर्नलगंज और लाटूश रोड से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने परिवार के 20 लोगों को बाहर निकाला.

इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया. आग रूपम चौराहे के पास एक परचून की दुकान में लगी, आसपास की घनी आबादी होने के कारण आग की संभावना को देखते हुये फायर विभाग ने कई मकान से लोगो को बार निकाल लिया. आग को बुझाने में तकरीबन 30 मिनट का समय लगा कोई जनहानि नहीं हुई.

फैक्ट्री में आग लगी, 25 मिनट में काबू पाया: थाना गोविंद नगर के दादानगर स्थित 178-B हाईराइज प्रीमियम और चंद्रा माइक्रोप्लास्ट फैक्ट्री में आग की घटना हुई. सुबह करीब 3:06 बजे आग लगने की सूचना मिनी कंट्रोल रूम पर मिली. फजलगंज से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी (नंबर 7655) तुरंत मौके पर पहुंची.

जांच में पता चला कि आग बिजली के बोर्ड और तारों में लगी थी, जो आसपास रखे सामान में फैल गई थी. दमकल कर्मियों ने 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया. किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *