पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बारात में आए कुछ युवकों ने घर के बाहर पेशाब करने से मना करने पर हंगामा कर दिया. सिंहपुर स्थित प्रधान ढाबे के पास बने एक गेस्ट हाउस में आई बारात के कुछ बराती रात करीब एक बजे एक मकान के बाहर पेशाब करने लगे.
मकान मालिक ने एतराज जताया तो बराती भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. पुलिस के साथ जमकर मारपीट हुई. स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची बिठूर पुलिस ने तीन बरातियों को पकड़कर थाने ले गई.
लिखित समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा: कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा. बीच-बचाव के दौरान बरातियों ने अपनी गलती मान ली और दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया.
थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पेशाब करने से मना करने को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस आरोपियों को थाने लाई थी, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा कार्रवाई से इनकार करने और समझौता होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply