पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर बिठूर विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक की गाड़ी में देर रात को युवकों ने पथराव कर दिया जिससे उनकी गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया. उन्होंने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही बिठूर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा ओर घटना की जांच पड़ताल शुरू की.
बिठूर विधानसभा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला वर्ष 2012 से 2017 तक सपा से विधायक रहे है. वह मूल रूप से चौबेपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले हैं. मुनेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिठूर के सिंहपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में गए थे.

पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला की कार पर पथराव से शीशे टूट गए.
पुलिस ने जाम से पूर्व विधायक की गाड़ी निकलवाई: वहां से वापस आते समय मटका चौराहे पर जाम लगा था, तभी उनकी कार भी जाम में फंस गई. इसी बीच एक बाइक से तीन युवक आए और कार में पथराव कर दिया. अचानक हुए पथराव से वहां अफरा तफरी मच गई.
शातिर पथराव करके तत्काल वहां से भाग निकले. घटना में सभी बाल बाल बच गए इसी बीच मुनींद्र शुक्ल ने 112 नंबर पर सूचना देते हुए बिठूर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही बिठूर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और उनकी गाड़ी को जाम से बाहर निकलवा कर सुरक्षित बिठूर थाने ले गए जहां उन्होंने लिखित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की.
दो आरोपी अरेस्ट हुए: बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया- पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला की गाड़ी पर हमलावरों ने पथराव किया. वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आरोपी अंबर दीक्षित (25) निवासी कछार थाना बिठूर और ऋषभ यादव (24) निवासी गंगपुर थाना बिठूर को अरेस्ट कर लिया है.
















Leave a Reply