महोबा में कानपुर-सागर हाईवे पर पिकअप ने 5 महिलाओं को रौंदा, 3 की मौत; लौट रही थीं शादी में काम करके

Spread the love

महोबा में एक पिकअप ने पांच महिलाओं को रौंद दिया. हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई. दो गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा कानपुर-सागर एनएच पर आरटीओ कार्यालय के पास हुआ.

रात करीब ढाई बजे मीरा पैलेस होटल में एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम करके पैदल अपने घर लौट रही थीं, जैसे ही वह मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास आरटीओ कार्यालय के पास पहुंची, तभी छतरपुर की ओर से तेज रफ्तार पिकअप ने पांचों महिलाओं को कुचल दिया. हादसे में भगवती और श्यामारानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गीता की जिला अस्पताल में उपचार दौरान दम तोड़ दिया.

श्यामरानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गीता और भागवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. भटीपुरा निवासी तुलसा और राजकुमारी गंभीर घायल हैं. घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है.

श्यामारानी के बेटे संतोष ने पिकअप चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है. सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह और कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली. मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *