बुंदेलखंड में बनने वाली तोप-बंदूकें दुश्मनों को थर्रा देंगी, गोरखगिरि में भोलेनाथ के दर्शन किए

Spread the love

इरशाद खान, हमीरपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महोबा/राठ हमीरपुर में कहा- हमने माफिया को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई थी. हम उसे पूरा भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा- बुंदेलखंड में बनने वाली तोप और बंदूकें दुश्मनों को थर्रा देंगी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में बनी ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था. उसे देखकर पाकिस्तान दुम दबाकर जान की भीख मांग रहा था.

योगी ने कहा- हम चाहते हैं कि रक्षा उत्पादन का यह केंद्र महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और झांसी तक विस्तारित हो। इसके लिए यहां औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना सीएम ने कहा कि जो लोग केवल कब्जा करना जानते हैं, वे हमेशा नकारात्मक काम ही करते हैं। इसी वजह से उन्होंने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया।

सीएम ने कहा- कबरई बांध के किसानों का वर्षों से लंबित भुगतान कराया गया। अन्नदाताओं का शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं का शोषण करने वालों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पहले माफिया हावी थे। उत्सवों से पहले उपद्रव होता था। न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी। अब बीडा से बुंदेलखंड को वैश्विक औद्योगिक पहचान देने का काम किया जा रहा है।

दरअसल, सीएम योगी महोबा में 697 करोड़ रुपये की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे। उन्होंने 12 साल बाद गोरखगिरि पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद योगी हमीरपुर पहुंचे। 636 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में बनी ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। सीएम योगी के संबोधन की बड़ी बातें आल्हा-ऊदल के शौर्य के प्रतीक अखाड़ों का निर्माण कराया जाएगा सीएम ने कहा- यहां रोपवे बनाया जाएगा और गोरखगिरि को एडवेंचर टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। महोबा महोत्सव में राष्ट्रीय से लेकर जिला स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आल्हा-ऊदल के शौर्य के प्रतीक अखाड़ों का निर्माण कराया जाएगा।

इस धरा की गौरवशाली विरासत के अनुरूप महोबा को उसकी नई पहचान दी जाएगी। ग्रेनाइट पत्थर राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देता है सीएम ने कहा कि यह ऊर्जा की धरती है। यहां का ग्रेनाइट पत्थर केवल घर-मकानों के निर्माण में ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देता है। यह भूमि वीरांगनाओं को जन्म देती है। इसी धरती ने आल्हा-ऊदल जैसे वीर दिए, गुरु गोरखनाथ ने यहां तप किया और चंदेल राजाओं ने शौर्य की गाथाओं को आगे बढ़ाया। महोत्सवों के लिए प्रसिद्ध महोबा आज देसावरी पान के लिए भी पहचाना जा रहा है। माटी का अपना प्रभाव होता है और आज आप सबने इसे अपने लिए तैयार किया है।

सीएम ने कहा कि कबरई बांध के किसानों का वर्षों से लंबित भुगतान कराया गया। अन्नदाताओं का शोषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। डबल इंजन की सरकार कर रही विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *