अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को नई धमकी दी गई है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान कुछ करता है तो ऐसा मजा चखाएंगे कि वो सोच भी नहीं सकते. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ईरान को ‘बहुत कठिन’ और ‘बहुत खतरनाक’ बताया था. अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को बढ़ते खतरे के मद्देनजर इजरायल से गैर-जरूरी दूतावास कर्मियों को हटाने की अनुमति दी थी.

तेहरान में खामेनेई की मौत पर भीड़ इमाम रज़ा के मजार पर जुटी
ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर माशहद में इमाम रजा (अ.स.) के पवित्र दरगाह पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए ताकि वे ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनई के निधन पर शोक मना सकें. आयातुल्लाह खामेनई की मौत से पूरे देश में गहरा सदमा हुआ है, क्योंकि वे पिछले दशकों से ईरान की राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व में एक केंद्रीय हस्ती रहे हैं.
दुबई में जोरदार धमाके की आवाजें
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में कई ज़ोरदार धमाके सुने गए हैं. इसके साथ ही कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके की जानकारी सामने आ रही है.
तेहरान में खामेनेई की मौत पर भीड़ इमाम रज़ा के मजार पर जुटी
ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर माशहद में इमाम रजा (अ.स.) के पवित्र दरगाह पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए ताकि वे ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनई के निधन पर शोक मना सकें. आयातुल्लाह खामेनई की मौत से पूरे देश में गहरा सदमा हुआ है, क्योंकि वे पिछले दशकों से ईरान की राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व में एक केंद्रीय हस्ती रहे हैं.
इजरायल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग पर ईरान का अटैक
सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद पहली बार ईरान ने हमले शुरू किए हैं. ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग पर ईरान ने अटैक किया है, जिसके बाद धुआं उठता नजर आया है.

Leave a Reply