राहुल को थाने ले जा रही बस पंचर की गयी, सड़क पर लेटीं प्रियंका; सपा आज प्रदर्शन में नहीं रही

Spread the love

दिल्ली पुलिस की बस राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं को लेकर कुछ दूर चली, लेकिन हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बस की रफ्तार कम थी. इसी बीच टॉलस्टाय मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस की बस को पंचर कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस उसी पंचर बस में राहुल गांधी को लेकर गई है. प्रियंका गांधी को छत्रसाल स्टेडियम लेकर जाया गया है. वहीं राहुल गांधी को पुलिस बाराखंभा पुलिस थाने लेकर जा रही है.

मालूम हो कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया. इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए. सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया तो प्रियंका संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेट गईं.

इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता की सुरक्षाबलों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. इससे पहले राहुल-प्रियंका विपक्षी सांसदों के साथ सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच के बाद जंतर-मंतर के लिए निकले थे. लंच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया था. इस लंच में सपा के नेता नहीं पहुंचे.

एक दिन पहले इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया. इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था. इस दौरान राहुल और प्रियंका को दो बार हिरासत में लिया गया. आकाशवाणी परिसर में जबरन घुसने पर दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

लंच से शाम की चाय तक कांग्रेस की डेमोक्रेसी

दोपहर- 1:30 बजे

दोपहर- 2:00 बजे

दोपहर- 2:30 बजे

दोपहर- 3:30 बजे

शाम- 5:30 बजे

शाम- 5:45 बजे

शाम- 6:00 बजे

शाम- 6:10 बजे

शाम- 6:30 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *