लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर हंगामा किया. सुबह 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी.
स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया, लेकिन विपक्ष नहीं माना तो कार्यवाही दोपहर तक स्थगित कर दी।
लोकसभा में विपक्ष द्वारा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज कर दिया गया. इसके बाद गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला दोबारा सदन की अध्यक्षता करने के लिए कुर्सी पर लौटे.
विपक्ष का LPG सिलेंडर को लेकर प्रदर्शन: संसद परिसर में राहुल समेत विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया. सांसदों ने ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए.
राहुल गांधी ने कहा- “प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, बिल्कुल अलग वजहों से. वे एप्स्टीन अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं. आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी. वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं.’
उधर, राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा उठाया.
शशि थरूर ने कहा- LPG की कमी पर संसद में चर्चा हो
LPG सिलेंडर की कथित कमी की खबरों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होनी चाहिए और सरकार को जनता को भरोसा दिलाना चाहिए. थरूर ने कहा, “ऐसे मुद्दों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए. सरकार को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए.
आप जानते हैं कि एलपीजी सिलेंडर के लिए कितनी लंबी लाइनें लग रही हैं. कीमतें भी बढ़ाई गई हैं. संसद एक ऐसा मंच है जहां इन सब बातों को जनता के सामने रखा जा सकता है. हमारी सिर्फ यही मांग है कि इस पर चर्चा हो और सरकार जनता को आश्वस्त करे. सरकार अपनी मर्जी से देश नहीं चला सकती.”













Leave a Reply