होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा पहला तेल टैंकर, 1.35 लाख मीट्रिक टन लदा कच्चा तेल

Spread the love

खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच मुंबई के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर मुंबई पहुंच गया है. लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर ‘शेनलॉन्ग’ (Suezmax) करीब 1,35,335 मीट्रिक टन सऊदी कच्चा तेल लेकर मुंबई बंदरगाह पहुंचा. यह जहाज एथेंस स्थित डायनाकोम टैंकर मैनेजमेंट द्वारा संचालित किया जाता है. मौजूदा युद्ध जैसे हालात के बीच इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत पहुंचने वाला पहला ऑयल टैंकर माना जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक जहाज कल शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच मुंबई पहुंचा था और फिलहाल इसकी अनडॉकिंग प्रक्रिया जारी है. आम तौर पर इतने बड़े तेल टैंकर को पूरी तरह अनडॉक करने में करीब 60 घंटे का समय लगता है. सुरक्षा कारणों से जहाज ने खतरनाक समुद्री इलाके से गुजरते समय कुछ समय के लिए अपना AIS (ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर दिया था. बाद में 9 मार्च को यह दोबारा ट्रैकिंग सिस्टम पर दिखाई दिया और 11 मार्च को सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया. खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इस टैंकर का सुरक्षित भारत पहुंचना देश की तेल आपूर्ति के लिहाज से अहम और राहत भरी खबर माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *