मुरादाबाद से दबोचा गया ISIS से जुड़ा आतंकी! BDS छात्र निकला आतंकी संगठन का मोहरा

Spread the love

यूपी एटीएस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. यूपी एटीएस ने हारिश अली को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है. हारिश सहारनपुर का रहने वाला है और बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है. बताया जा रहा है कि हारिश आईएसआईएस मॉड्यूल के हैंडलर्स और मुजाहिद साथियों के साथ जुड़ा था. 

सहारनपुर का रहने वाला है हारिश: यूपी एटीएस के मुताबिक, हारिश भारत सरकार को नुकसान पहुंचाकर शरिया कानून लाने के मकसद में जुटा था. आरोपी ने इंस्टाग्राम, इंक्रिप्टेड ऐप “सेशन”, “डिस्कार्ड” पर फर्जी नाम से अकाउंट बनाए हुए था. इतना ही नहीं वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने कई ग्रुप भी बना रखे थे. इन ग्रुप्स में आरोपी हारिश आईएसआईएस की जिहादी विचारधारा को फैला रहा था. इसके अलावा जेहादी विचारधारा के लोगों को आईएसआईएस में भर्ती करा रहा था. 

आतंकियों के फोटो और वीडियो शेयर:  इन ग्रुपों में आईएसआईएस की मीडिया चैनलों, पत्रिकाओं, आतंकी विचारधारा, मारे गए आतंकियों के चित्र, वीडियो, ऑडियो शेयर कर रहा था. कुख्यात आतंकियों के भाषणों का प्रचार प्रसार भी करता था. भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों के आईएसआईएस हैंडलर्स से जुड़ा था. हारिश ने आईएसआईएस के मंसूबों को लेकर अपना एक अलग ग्रुप “अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन” भी बना रखा था. 

फिदायीन हमले के लिए भड़काने का आरोप: आईएसआईएस के मीडिया न्यूज चैनल “अल- नाबा” और उसकी प्रोपेगेंडा मैगजीन “दबिक” को फॉलो करता था. एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में हारिश ने स्वीकार किया है कि वह लोकतंत्र को नहीं मानता और शरिया कानून लागू कर खिलाफत व्यवस्था लागू करना चाहता है. जंग—ए—जिहाद के जरिए आईएसआईएस का राज्य स्थापित करने का  मंसूबा था. अपने ग्रुप में लोगों को फिदायीन हमले के लिए भड़काने का भी आरोप है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *