21 मार्च को मनाया जाएगा ईद उल-फितर का त्योहार, चांद कमेटियों का बड़ा ऐलान

Spread the love

UP समेत पूरे भारत में अब ईद उल-फितर का त्योहार 21 मार्च को मनाई जाएगी. ईद के चांद को लेकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ऐलान किया है. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि आज 19 मार्च को आसमान में चांद दिखाई नहीं दिया. ऐसे में 20 मार्च को ईद नहीं मनाई जाएगी. अब 21 मार्च को ईद उल फितर मनाई जाएगी. टीले वाली मस्जिद से भी ऐलान कर दिया गया है. 

कल रखा जाएगा एक और रोजा: लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने ईद का चांद ना होने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि कल यानी 20 मार्च को एक और रोजा रखा जाएगा. कल ही जुमा अलविदा की नमाज पढ़ाई जाएगी. इसके बाद 21 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा. लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में 10:00 बजे ईद की नमाज होगी. 

महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम:  मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईद उल फितर के लिए महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. हालांकि की पूरे देश में कहीं अभी ईद का चांद देखने की तसदीक नहीं हुई. इसलिए पूरे मुल्क में 21 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. टीले वाली मस्जिद से भी कहा गया है कि आसमान में चांद दिखाई नहीं दिया है. 21 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *