BCCI का ऐलान, विराट को 8 महीने में 18 ODI का तोहफा, टूट जाएगा सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड!

Spread the love

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 सीजन के लिए टीम इंडिया के इंटरनेशनल होम मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है. BCCI के इस 2026-27 घरेलू सीजन में टीम इंडिया को सितंबर 2026 से लेकर जनवरी 2027 तक 9 ODI मैच खेलने हैं. नतीजतन विराट कोहली अगले 8 महीनों में 18 वनडे मैच खेलने के लिए तैयार हैं. भारत 2025-26 सीजन के तहत 6 से 20 जून के बीच अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा, जिसमें एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की ODI सीरीज शामिल होगी.

विराट को 8 महीने में 18 ODI का तोहफा: घरेलू सीरीज के बाद, भारत जुलाई में तीन वनडे और पांच T20I खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा. इसके बाद, भारत अगस्त में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा, और फिर अक्टूबर-नवंबर में दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच T20I खेलने के लिए न्यूजीलैंड जाएगा. वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के 2026-27 सीजन के तहत टीम इंडिया को अपने घर में वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. यानी विराट कोहली को जून 2026 से लेकर जनवरी 2027 तक 8 महीनों में कुल 18 ODI मैच खेलने को मिलेंगे.

टूट जाएगा सचिन के 100 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड! विराट कोहली अगर 8 महीने में 18 ODI खेलेंगे तो उनके पास सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का बड़ा मौका होगा. विराट कोहली जो टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं, अब पूरी तरह से ODI पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, क्योंकि वे 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हैं, जो साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाला है.

सचिन के लिए बहुत बड़ा खतरा बनेंगे विराट: विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 85 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में विराट कोहली अभी तक 54 शतक जड़ चुके हैं. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 शतक और टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक जमाए थे. सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए विराट कोहली बड़ा खतरा हैं.

18 वनडे मैचों में चाहिए 16 शतक: विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. विराट कोहली के फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 85 शतक हैं और वह सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से 16 शतक दूर हैं. विराट कोहली के पास आने वाले 18 वनडे मैचों में ये टास्क पूरा करने का मौका है. अगर विराट कोहली कामयाब रहते हैं तो फिर उनका ये सपना पूरा हो जाएगा.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 100 शतक
  2. विराट कोहली (भारत) – 85 शतक
  3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 71 शतक
  4. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 63 शतक
  5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 62 शतक

किस देश के खिलाफ कितने ODI खेलेगा भारत?

  1. अफगानिस्तान (जून 2026) – 3 ODI मैच
  2. इंग्लैंड (जुलाई 2026) – 3 ODI मैच
  3. वेस्टइंडीज (सितंबर-अक्टूबर 2026) – 3 ODI मैच
  4. न्यूजीलैंड (अक्टूबर-नवंबर 2026) – 3 ODI मैच
  5. श्रीलंका (दिसंबर 2026) – 3 ODI मैच
  6. जिम्बाब्वे (जनवरी 2027) – 3 ODI मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *