इटावा में आसमान से गिरा ड्रोन, पुलिस और दमकल टीम ने लगाई दौड़; ग्रामीणों में अफरा-तफरी

Spread the love

इटावा जिले के सैफई के गांव नंदपुरा में शुक्रवार शाम मौसम विभाग का एक ड्रोन अचानक गिरने से हड़कंप मच गया. खेतों के पास गिरे इस ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने क्षेत्र को घेरकर ड्रोन की जांच शुरू की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई.

प्रारंभिक जांच में ड्रोन मौसम विभाग का बताया जा रहा है, जो संभवतः तकनीकी खराबी के कारण गिर गया. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. अधिकारियों ने ड्रोन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही.

नौ महीने पहले रामपुर में गिरा था ड्रोन: नौ महीने पहले रामपुर में भी इसी तरह से एक ड्रोन दुकान के बाहर गिर गया था. जमीन पर ड्रोन गिरने के बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया था. नगर में तहसील के सामने मीना बाजार को जाने वाले मार्ग पर अशोक सब्जी वाले की दुकान के आगे मोहल्ला भीमापुरी में एक ड्रोन ऊपर से आकर नीचे गिर गया था. पहले तो आसपास के दुकानदार और राहगीर घबराए, बाद में देखा कि ड्रोन जो कि क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ है. ड्रोन के देखने के लिए लोगों को भारी भीड़ जुट गई थी. इसी दौरान किसी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी तो, पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर ड्रोन को कब्जे में ले लिया और कोतवाली ले गई थी. कोतवाली में ले जाने के बाद उसकी जांच पड़ताल हुई थी. ड्रोन मिलने की सूचना पर एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी भी कोतवाली पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *