हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के आदेश के बाद नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध कब्जों को हटाने के लिए मैदान में उतर गई. कार्रवाई के दौरान करीब 240 अवैध चैंबरों और दुकानों को हटाया जाएगा. नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमों ने सुबह से ही इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया है. पुलिस के जवान और पीएसी वहां पर तैनात है. कई सारे चेंबर्स को तोड़ दिया गया है. खबर लिखे जाने तक बुलडोजर एक्शन जारी है.
हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश: हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य भवन व कचहरी के आसपास बने वकीलों के 240 अवैध चैंबर तोड़ने के लिए कहा था. आदेश के बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए थे. वकीलों को खुद अवैध चैंबर हटाने के लिए वक्त भी दिया था. आज इसकी मियाद पूरी हो रही है और रविवार को इन चैंबरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. वकीलों के हंगामे के आसार के मद्देनजर पीएसी बल भी तैनात की गई है.
जिला कोर्ट के बाहर करीब 200 से ज्यादा चैंबर्स पर एक्शन लिया जा रहा है. कई वकीलों ने अपने चेंबर खाली कर दिए थे. किसी तरह का विरोध नहीं देखा जा रहा है. लोगों का कहना है कि जद में लीगल और इलीगल आ रहा है. साइड में बने चेंबर को भी तोड़ा जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य भवन चौराहा, सदर तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय, रेजिडेंसी से लेकर सीएमओ ऑफिस, स्वास्थ्य भवन और जिला कोर्ट के आसपास बनी अवैध दुकानों और चैंबरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.
क्या कहता है प्रशासन: प्रशासन का कहना है कि सड़क, फुटपाथ, नाले और नालियों पर कब्जा करके कई जगहों पर वकीलों के चैंबर और फोटोकॉपी की दुकानें बना ली गई थीं, जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी. इस पूरी कार्रवाई आज ही की जाएगी.
















Leave a Reply