पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए एडीसीपी ट्रैफिक कपिलदेव सिंह आज सड़क पर उतरे और 50 से ज्यादा वाहनों के चालान किए. यह अभियान रावतपुर चौराहा पर चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
एडीसीपी ट्रैफिक कपिलदेव सिंह ने बताया कि बिना बारकोड के चल रहे ऑटो चालकों के चालान किए गए और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई. यही नहीं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों की फिल्म उतरवाकर उनके चालान काटे गए. अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई.
एडीसीपी ट्रैफिक कपिलदेव सिंह ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है.
















Leave a Reply