हमीरपुर में तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

इरशाद खान, हमीरपुर।
UP के हमीरपुर में तालाब में नहाने गए तीन बच्चे गहराई में डूब गए. मौके पर मौजूद एक बच्चे ने जब दूसरे बच्चों को डूबते हुए देखा तो उसने शोर मचाया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में बच्चों की तलाश की.

डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चों को मृत घोषित किया: ग्रामीणों डूबे हुए बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत ही मौदहा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. तीनों बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया.

जानकारी के मुताबिक बच्चे बगैर बताए तालाब में नहाने के लिए गए थे. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. घटना मौदहा कोतवाली इलाके के खंडेह गांव की है.

पुलिस के मुताबिक: अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि खंडेह गांव में रामजानकी मंदिर के पास बने तालाब में तीन बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामवासियों की मदद से बच्चों को तालाब से निकालकर मौदहा सीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया. मामला दर्ज बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मौदहा एसडीएम कर्णवीर ने बताया: मौदहा एसडीएम कर्णवीर ने बताया कि डूबने वालों की औसत उम्र 10-12 साल थी. वो अपने घरवालों को बगैर बताए तालाब में नहाने आए थे. गहरे पानी में पहुंचने की वजह से वो सभी डूबने लग. बच्चे चार थे लेकिन एक बच्चा किसी तरह से बच गया, लेकिन तीन बच्चे डूब गए. तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया. तुरंत ही उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, इसके बाद बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया. जो आर्थिक सहायता शासन और प्रशासन की तरफ से हो सकती है वो पीड़ित परिवार को देने का प्रयास किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *