रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री परिसर में खड़े करीब 16 ट्रकों में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया. मलवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया.
भीषण गर्मी के कारण आग एक घंटे से ज्यादा समय तक लगी रही. मौके पर मौजूद यार्ड में काम करने वाले कर्मी राजीव पटेल ने बताया कि इस यार्ड में प्राइवेट फाइनेंस गाड़िया को खींचकर लाया जाता है और यार्ड के अंदर करीब सौ के ऊपर ऑटो व ट्रक खड़े थे. यार्ड के पीछे खेत में आग लगने के बाद यार्ड के अंदर आग लगी है. यार्ड में पानी की व्यवस्था नही होने से हम लोग कुछ नही कर सके. आपको बता दें कि जिस समय आग लगी है उस समय यार्ड के अंदर 6 से 7 कर्मी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आग से करीब 30 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.
दमकल की टीमें आग बुझाने में लगी हुई हैं. फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस भीषण आग में 16 ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है.
3 किलोमीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार: गनीमत रही कि घटना के दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या किसी अन्य कारण से लगी.















Leave a Reply