फतेहपुर में गोकशी के आरोपी से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में घायल; अवैध असलहा-चापड़ बरामद

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर के जहांनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकश के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी हाफिज घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव के पास सोमवार को गोकशी की घटना हुई थी. घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त था.

मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी. पुलिस के अनुसार ग्राम निरखी रोड, ग्राम चंदीपुर के पास चेकिंग के दौरान हफीज पुत्र अफसर अली निवासी चंदीपुर ने पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली हफीज के दाहिने पैर में लगी.

मौके से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, तमंचे की नाल में फंसा एक खोखा कारतूस, एक लोहे का चापड़ और एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया है. थाना जहांनाबाद पुलिस ने प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना जहांनाबाद में अब तक दो अभियोग पंजीकृत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *