फतेहपुर में बकरीद सौहार्दपूर्ण मनाने की तैयारियां मुकम्मल, DM-SP ने लिया जायजा

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर जनपद में कल बकरीद (ईद-उल-जुहा) पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सबसे अहम् सुरक्षा और सड़क पर नमाज़ ना अदा करने का मसला है जिसके लिए प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, ड्रोन कैमरों से निगरानी और ईदगाहों-मस्जिदों पर कड़ी चौकसी के लिए कमर कस ली है.

कुर्बानी स्थलों से लेकर संवेदनशील इलाकों तक प्रशासन अलर्ट मोड पर है और नमाज़ व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए गए है खासतौर पर सड़कों पर इबादत ना करने के निर्देश जारी किये गए है.

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बकरीद के मद्देनज़र जनपद में हाई अलर्ट, हर मोर्चे पर फोर्स तैनात है. शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी यही नहीं सोशल मीडिया पर भी खास नज़र रखी जा रही है और स्कैन शुरू कर दी गयी है. सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश भी पड़ेगी भारी और 24 घंटे निगरानी जारी रहेगी.

उन्होंने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है. अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसा गया है और साइबर टीम लगातार सक्रिय है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने उम्मीद जाहिर की कि इस कार्य में सभी का सहयोग मिल सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *