आयरलैंड के बाद अब इंग्लैंड में खुली पोल…दूसरे T20I में इंग्लैंड ने 4 विकेट से रौंदा, बेथेल बने हीरो

Spread the love

आयरलैंड में 2 मैचों की टी20 सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया की इंग्लैंड में भी हार के साथ शुरुआत हुई है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को 4 विकेट से रौंद दिया. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर इंग्लैंड की टीम को 191 रनों का टारगेट दिया था, जिसे इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया.

इंग्लैंड के लिए जेकब बेथेल हीरो रहे, जिन्होंने नंबर 4 पर आकर नाबाद 76 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. उनके बल्ले से 46 बॉल पर 5 चौके और इतने ही छक्के निकले.

टी20 आई सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. अब इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले में भारत को 5 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

रवि बिश्नोई बने विलेन: टीम इंडिया के लिए लेग स्पिन रवि बिश्नोई ने काफी निराश किया. उन्होंने 4 ओवरों में 60 रन लुटा दिए. बिश्नोई का चौथा ओवर भारत को काफी महंगा पड़ा, जिसमें उन्होंने 29 रन लुटा दिए और यहीं से मैच इंग्लैंड की झोली में चला गया.

17वें ओवर में पलटा मैच: 16 ओवर तक मैच बराबरी पर था, इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 142 रन बना लिए थे. यहां से उसे जीत के लिए 24 बॉल पर 49 रन चाहिए थे. मैच फंसा हुआ था, लेकिन 17वें ओवर में इंग्लैंड आगे हो गई, क्योंकि रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिये. उन्होंने 2 नो बॉल फेंकी और सेट जेकब बेथल ने दोनों पर छक्के जड़े. ओवर में कुल 29 रन आए. बेथल ने 39 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने छक्के से 50 रनों का आकंड़ा पार किया है. इसके बाद आखिरी 18 बॉल पर 20 रन चाहिए थे. इंग्लैंड ने 12 बॉल पर ये 20 रन भी बना लिए और 6 गेंद शेष रहते जीत हासिल की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *