राखी का डिजाइन और उस पर उकेरी गई आकृतियां धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से तो बहुत महत्व रखती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि राखी की डिजाइन का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ सकता है? कुछ राखियों के डिजाइन शुभ होते हैं तो कुछ का प्रभाव अशुभ होता है. इस साल 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा. उससे पहले आप जब भी राखी खरीदें इस बात पर विशेष ध्यान दें कि उसका डिजाइन नकारात्मक प्रभाव डालने वाला न हो. आइए जानें किस तरह की राखी खरीदें और कौन सी राखी अशुभ होती है.
राखी के अलग-अलग डिजाइन और उसके प्रभाव
भगवान की फोटो वाली राखी: अगर आप अपने भाई के लिए गणेश जी से लेकर कृष्ण जी या हनुमान जी की फोटो वाली राखी अपने भाई के लिए ले रही हैं तो यह एक शुभ राखी मानी जाएगी. ऐसी राखियां भाई के जीवन में सुरक्षा बनाए रखती हैं और भगवान की कृपा भी जीवन होती है. रक्षाबंधन के बाद ऐसी राखियों को इधर-उधर फेंकने के बजाए संभाल कर रखना चाहिए.
शुभ चिह्नों वाली राखी: ॐ या स्वास्तिक चिह्नों वाली राखी अपने भाई के लिए खरीद सकती हैं. ऐसी राखियां घर में सुख, शांति और समृद्धि लाती है. हालांकि, इसे बांधते समय और बांधने के बाद इसकी शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखें.
साधारण सूती या रेशमी धागा: साधारण सूती या रेशमी धागा को अति शुद्ध और पारंपरिक राखी के रूप में देखा जाता है. भाई-बहन के पवित्र स्नेह-प्रेम को दर्शाने वाले ये धागे शुभ होते हैं जिसको बाधने से भाई-बहन दोनों के जीवन में सकारात्मकता आती है.
फैंसी या कार्टून राखी: फैंसी या कार्टून डिजाइन वाली राखी हाल के सालों में मार्केट में देखे जा रहे हैं जो खासकर बच्चों के लिए डिजाइन किए जाते हैं. हालांकि, ऐसी राखियों से बच्चे आकर्षित होते हैं लेकिन इन राखियों का कोई विशेष धार्मिक महत्व नहीं है.
इवल आई वाली राखी शुभ या अशुभ: आधुनिक मान्यताओं में तो इवल आई वाली राखी बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाती है लेकिन पारंपरिक वैदिक ज्योतिष में या धार्मिक मान्यताओं में ऐसी राखी को अनिवार्य नहीं माना जाता है. हालांकि न तो ये राखी शुभ है और न तो अशुभ है.
कैसी राखियां होती हैं अशुभ: काले रंग की राखी न खरीदें, ऐसी राखियां जीवन में नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं. खरीदते समय ध्यान रखें कि कहीं से भी राखी खंडित या टूटी हुई न हो. बांधते समय अगर राखी टूट गई तो इसे अपशकुन माना जाता है. राखी जब भी खरीदें ध्यान रखें कि वह नुकिली न हो. प्लास्टिक की राखी को भी अशुभ माना जाता है.
ध्यान देने वाली बात: भगवान की फोटो से लेकर स्वास्तिक, ॐ या रेशमी धागे की हो, मार्केट में राखी के कई डिजाइन देखे जा सकते हैं. ऐसे में इसे खरीदते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है. जैसे राखी नुकीली डिजाइन में हो, राखी का रंग कैसा हो, राखी पर किस तरह के चित्र बने हों. राखी पर कोई धार्मिक या शुभ चिह्न बना है या नहीं.
















Leave a Reply