मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइकों में मारी टक्कर, पांच की मौत; मृतकों में पिता-पुत्री और जीजा-साला शामिल

Spread the love

UP के मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना थाना क्षेत्र के भैसाना गांव के पास बड़ौत मार्ग पर रोडवेज बस ने दो बाइकों को टक्कर मार दी. भीषण हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में बागपत के पिता-पुत्री, कांधला के दो युवक और बुढ़ाना क्षेत्र का एक युवक शामिल है.

सामने से आ रही दो बाइकों में मारी टक्कर: हादसा बड़ौत मार्ग पर भैसाना गांव के पास हुआ. बताया गया कि रोडवेज बस ने सामने से आ रही दो बाइकों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में पांचों की मौत: हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान पांचों ने दम तोड़ दिया.

मृतकों में पिता-पुत्री और जीजा-साला: हादसे में बागपत के तमेला गढ़ी निवासी फरमान और उनकी तीन वर्षीय बेटी अल्लो की मौत हो गई. दोनों पिता-पुत्री थे. वहीं राजपुर गढ़ी, बुढ़ाना निवासी मोमीन की भी हादसे में मौत हुई. मोमीन, फरमान का बहनोई था। इस तरह एक बाइक पर सवार फरमान, उनकी बेटी अल्लो और मोमीन तीनों की मौत हो गई.

दूसरी बाइक पर कांधला के रहने वाले इदरीश और साजिद सवार थे. दोनों की भी हादसे में मौत हो गई। इदरीश और साजिद के आपसी रिश्ते की जानकारी परिजनों से जुटाई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *