लखनऊ में हरदोई के प्रेमी-प्रेमिका ने एक फंदे पर लटककर जान दी: लड़का हिंदू, लड़की मुस्लिम

Spread the love

लखनऊ में प्रेमी-प्रेमिका ने होटल में सुसाइड कर लिया. दोनों के शव एक ही फंदे पर लटकते मिले. 22 साल का लड़का हिंदू और 19 साल की लड़की मुस्लिम थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के परिवार रिश्ते के खिलाफ थे. इसके बाद दोनों हरदोई से भागकर लखनऊ पहुंचे.

18 दिन से होटल में कमरा लेकर रह रहे थे. बुधवार को दिनभर दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले. रात 8 बजे होटल के कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. फिर खिड़की से झांककर देखा तो दोनों फंदे से लटके हुए थे. उसने फोन करके पुलिस को बुलाया.

दूसरी चाबी से कमरा खोला और शवों को फंदे से उतारा. मामला शहर के चिनहट के होटल रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस का है. पुलिस को कमरे में आर्य समाज मंदिर से शादी का सर्टिफिकेट मिला. सर्टिफिकेट में लड़की का नाम नरगिस उर्फ पूजा और लड़के का नाम अमित कुमार लिखा है.

कमरे में एक बैग मिला है। कीपैड वाला मोबाइल फोन, उसका चार्जर, साबुन-तेल, टूथब्रश समेत डेली यूज की चीजें मिलीं.

पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें लिखा था- हम लोग अपनी मर्जी से सुसाइड करने जा रहे हैं. मरने के बाद हमारे परिवार को परेशान न किया जाए. दोनों ने सुसाइड नोट के आखिर में सिग्नेचर भी किया है.

दोनों हरदोई के रहने वाले: पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि अमित कुमार (22) हरदोई के हरपालपुर, जबकि नरगिस (19) पालिया की रहने वाली थी. पुलिस ने बताया कि होटल कर्मचारी राकेश यादव ने फोन पर सूचना दी कि गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. सूचना मिलते ही दरोगा धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे.

पंखे के हुक से दुपट्टा बांधकर फंदा लगाया: पुलिस ने दरवाजा खुलवाया. देखा तो पंखे के हुक से दुपट्टा बांधकर फंदा लगाया गया था. कमरे में कपड़े का एक बैग मिला. शादी का सर्टिफिकेट और सुसाइड नोट, कीपैड वाला मोबाइल फोन, उसका चार्जर समेत डेली यूज की चीजें मिलीं. सुसाइड नोट में दोनों का पता लिखा था. इसके बाद पुलिस ने हरदोई पुलिस से संपर्क किया.

इसी गेस्ट हाउस में दोनों 18 दिन से ठहरे हुए थे.

23 अगस्त को लड़की के अपहरण की शिकायत दी थी: पता चला कि लड़की के पिता उस्मान ने 23 अगस्त को हरपालपुर थाने में अपहरण की शिकायत दी थी। इसमें बताया- 21 अगस्त की सुबह तीन बजे बेटी नरगिस घर पर मौजूद थी. इसी दौरान अमित कुमार घर पर पहुंचा और नरगिस को अपने साथ ले गया. बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *