इटावा में पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, धान बेचने जा रहे किसान की मौत

Spread the love

UP के इटावा में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में जसवंतनगर मंडी में धान बेचने जा रहे किसान नफीस अहमद (60) की शुक्रवार को मौत हो गई. मामले में पुलिस ने टक्कर मारने वाले पिकअप को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि किसान नफीस के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चचेरे भाई तौफीक भी सवार थे. दोनों धान बेचने के लिए पहले इटावा मंडी पहुंचे, लेकिन वहां आढ़त बंद होने के कारण धान नहीं बिक सका. इसके बाद देर रात वे धान बेचने के लिए जसवंतनगर मंडी जा रहे थे. नफीस ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे. इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विचारपुरा गांव के पास पीछे से आए पिकअप ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और नफीस उसके नीचे दब गए.

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नफीस को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।नफीस के चचेरे भाई तौफीक ने बताया कि नफीस कैटल गार्ड थे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है। साथ ही हादसे के बाद मौके से फरार चालक की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *