असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को शिमला में पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तीखे अंदाज में कहा- “अगर इतना ही बांग्लादेश के लिए प्यार है, तो राहुल जी जाकर चुनाव बांग्लादेश से लड़ो.” सीएम ने धक्का देकर बांग्लादेश भेजने तक की बात कह दी.
हिमंत ने सभा में बरसते हुए कहा- “ये बांग्लादेशी यहां नहीं चलेगा. अगर इतना ही बांग्लादेश के लिए प्यार है, तो राहुल जी जाकर चुनाव बांग्लादेश से लड़ो.” इसके बाद हिमंत ने बरसते हुए कहा- “आप असम आ जाओ, धक्का देकर मैं आपको बांग्लादेश घुसा दूंगा. आप आ जाओ, इतना बांग्लादेश से प्यार है, तो आ जाओ असम में, मैं और सुवेंदु आपको पैराशूट लैंडिग करवा दूंगा.”
‘अब कांग्रेस नहीं आने वाली है’: हिमत ने ऐलान करते हुए ये तक कह दिया कि अब कभी कांग्रेस नहीं आने वाली. उन्होंने कहा- “उधर जाकर तख्त बदलो लेकिन भारत में शासन तब बदलता है, जब लोगों के दिल में आता है कि सरकार को बदलना है. वोट से बदलते हैं. ईवीएम से बदलते हैं लेकिन भाइयों और बहनों अभी कभी कांग्रेस आने वाला नहीं है.”
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में बरसे हिमंत: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि BJP वोट नहीं, दिल चुराती है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस न केवल EVM पर बल्कि बैलेट पेपर पर भी हार रही है, जैसा कि हाल ही में कई राज्यों में लेजिस्लेटिव काउंसिल के सदस्य के चुनावों में देखा गया है. ऐसा इसलिए है क्योंकि BJP वोट नहीं, दिल चुराती है.”
EVM का विरोध, लेकिन इनकी मदद से कांग्रेस ने बनाई सरकार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता उन्हीं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का विरोध कर रहे हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश में उनकी सरकार को सत्ता में लाने में मदद की थी. सरमा ने राहुल गांधी को रायबरेली से अपनी जीत और लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी स्थिति साफ करने की चुनौती दी, और सुक्खू पर यह भी दबाव डाला कि वे बताएं कि उन्हीं मशीनों से मिले मैंडेट के आधार पर वे पद पर क्यों बने हुए हैं.
















Leave a Reply